दाल पख्तूनी

2 कमैंट्स

सामग्री

  1. 1 कप साबुत उड़द
  2. 1 कप दूध
  3. 10-12 कली लहसुन
  4. 2 इंच अदरक का टुकड़ा
  5. 2 प्याज़ बारीक कटी हुई
  6. 2 चम्मच तेल
  7. 2 बड़े चम्मच मक्खन
  8. 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  9. 1 चम्मच गरम मसाला
  10. 1/2 कप ताज़ी क्रीम (मलाई)
  11. स्वादानुसार नमक स्वादानुसार

कुकिंग निर्देश

  1. 1

    साबुत उड़द को धोकर रात भर भिगो दें।

  2. 2

    अदरक, लहसुन, हरी मिर्च को पीस लें।

  3. 3

    कुकर में दाल, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च का पेस्ट, 4-5 कप पानी और नमक डाल कर उबलने रख दें। शुरुआत के 10 मिनट तेज़ आँच रखें। फिर धीमी आँच पर पकाएं। दाल को 40-45 मिनट तक पकाएँ।

  4. 4

    प्याज़ को मिक्सर में पीस लें। एक कढ़ाई में तेल और मक्खन गरम करें। प्याज़ का पेस्ट डाल कर सुनहरा होने तक भून लें। फिर टमाटर प्यूरी डाल कर भूनें। जब मसाला कड़ाई छोड़ने लगे तो धनिया पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर डाल कर भून लें।

  5. 5

    इस मसाले को उबली हुई दाल में मिला दें। फिर मिल्क क्रीम और दूध डाल कर दाल धीमी आँच पर 10-15 मिनट तक पकाएं। मसाले चख लें। अपने स्वादानुसार एडजस्ट कर लें।

  6. 6

    तंदूरी रोटी या लच्छा परांठा के साथ सर्व करें।

प्रतिक्रियाएं

कुकस्नैपस

आपको यह रेसिपी कैसे लगी? कुकस्नेप भेजकर अपनी प्रतिक्रिया दें !

कैमरा का एक हैंडमेड कार्टून और तवे से उभरते हुए सितारों के साथ एक फ्राइंग पैन है

द्वारा लिखी

Vimmi Bhatia
Vimmi Bhatia @Vimmi2708
पर
Ahmedabad
My you tube channel : https://www.youtube.com/channel/UCSNFbL42hdtAraSQ5iQQN-g My fb page : https://www.facebook.com/Vimmis-kitchen-839746622855793/ Join my Facebook group : https://www.facebook.com/groups/665249183685141/?ref=share Please like our restaurant page https://www.facebook.com/dhaba.cafe.motera/
और पढ़ें