कांजी भल्ले

Vimmi Bhatia
Vimmi Bhatia @Vimmi2708
Ahmedabad

#दाल से बने व्यंजन
गाजर की कांजी पंजाब में सर्दियों में बनायी जाती है। पर आज कल सारे साल गाजर मिलती हैं तो हम इसे कभी भी बना सकते हैं। सर्दियों में काली गाजर मिलती है जिससे कांजी का रंग लाल बनता है। लेकिन यदि काली गाजर नहीं मिले तो आप उसमें 1/2 चुकंदर डाल सकते हैं जैसा कि मैंने डाला है। इस से ना सिर्फ कांजी का रंग लाल होगा बल्कि उसकी पोष्टिकता भी बड़ जाएगी।
पंजाब में कांजी में उड़द व मूँग की दाल के बड़े/भल्ले डाले जाते हैं जो बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं।

और पढ़ें

सामग्री

  1. कांजी के लिए :
  2. 1 छोटा चुकंदर
  3. स्वादानुसार नमक
  4. 2 चम्मच सरसों कुटी हुई (राई का कोरिया/दाल)
  5. 3 लीटर पानी
  6. भल्ले (बड़े) के लिए :
  7. 1/2 कप उड़द दाल
  8. 1/2 कप मूँग की पीली दाल
  9. स्वादानुसार नमक
  10. आवश्यकतानुसार तलने के लिए तेल

कुकिंग निर्देश

  1. 1

    कांजी की विधि : गाजर और चुकंदर को धोकर छील लें। अब पतले और एक इंच लंबे टुकड़े काट लें।

  2. 2

    एक काँच की बरनी में गाजर और चुकंदर डाल दें। सभी मसाले डाल दें। साथ में पानी भी डाल दें। बरनी को 2-3 दिन के लिए धूप में रख दें। बीच में हिलाते रहें। तीसरे दिन कांजी पीने लायक हो जाता है।

  3. 3

    भल्ले बनाने की विधि : दोनों दालों को धोकर 4-5 घंटे के लिए भीगो दें। दाल को पीस लें। नमक मिला कर 5 मिनट तक फेंट लें।

  4. 4

    एक कड़ाई में तेल गर्म करें और जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें छोटे छोटे बड़े तल लें। आँच मध्यम से धीमी ही रखें। हल्के सुनहरी हो जाए तो निकाल लें।

  5. 5

    भल्लों को पानी में 10 मिनट के लिए छोड़ दें। निचोड़ कर निकाल लें।

  6. 6

    सर्विंग के लिए शॉट ग्लास में कांजी डालें और भल्ले डालें और सर्व करें।

  7. 7

    नोट : कांजी को आप सर्व करने से पहले फ्रीज़ में ठंडा कर लें।

प्रतिक्रियाएं

कुकस्नैपस

आपको यह रेसिपी कैसे लगी? कुकस्नेप भेजकर अपनी प्रतिक्रिया दें !

कैमरा का एक हैंडमेड कार्टून और तवे से उभरते हुए सितारों के साथ एक फ्राइंग पैन है

कमैंट्स

द्वारा लिखी

Vimmi Bhatia
Vimmi Bhatia @Vimmi2708
पर
Ahmedabad
My you tube channel : https://www.youtube.com/channel/UCSNFbL42hdtAraSQ5iQQN-g My fb page : https://www.facebook.com/Vimmis-kitchen-839746622855793/ Join my Facebook group : https://www.facebook.com/groups/665249183685141/?ref=share Please like our restaurant page https://www.facebook.com/dhaba.cafe.motera/
और पढ़ें