अप्पे सांबर वड़ा

100+ होम शेफ्स इस रेसिपी को देख चुके हैं
Vimmi Bhatia
Vimmi Bhatia @Vimmi2708
Ahmedabad

#दाल से बने व्यंजन
सांभर बड़ा दक्षिण भारतीय व्यंजन है।वडई उड़द दाल से बनाए जाते हैं और सांभर तुअर दाल से बनता है उसमें भिन्न भिन्न प्रकार की सब्जियाँ डाली जाती हैं। सांभर बड़ा वेसे तो तेल में तला जाता है लेकिन स्वास्थय को ध्यान में रखते हुए मैंने इसे अप्पे पैन में बनाया है।

और पढ़ें

सामग्री

ar
  1. वड़ा के लिए :
  2. 1 कप (250 ग्राम) सफेद उड़द दाल
  3. 2 प्याज़ बारीक कटा हुआ
  4. 2 बड़े चम्मच ताज़ा कद्दूकस किया हुआ नारियल
  5. 2 हरी मिर्च कटी हुई
  6. 2 बड़े चम्मच हरा धनिया कटा हुआ
  7. स्वादानुसार नमक
  8. आवश्यकतानुसार तेल
  9. सांबर के लिए :
  10. 1 कटोरी तुअर दाल
  11. 1/4 कटोरी मूंग दाल
  12. आवश्यकतानुसार आलू, कद्दू, प्याज़, टमाटर आदि आपकी पसंद की सब्जियाँ
  13. 2 हरी मिर्च कटी हुई
  14. 2 बड़े चम्मच सांबर मसाला
  15. 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  16. 1/4 चम्मच हींग
  17. 1 चम्मच मेथी की दाल (मेथी का कुरिया)
  18. 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस या इमली का पेस्ट स्वादानुसार
  19. 1 चम्मच राई
  20. 6-7 करी पत्ता
  21. आवश्यकतानुसार तड़के के लिए तेल

कुकिंग निर्देश

  1. 1

    उड़द की दाल को धो कर 3-4 घंटे के लिए भीगो दें। फिर पानी निकाल कर पीस लें। ३० मिनट के लिए साइड में रख दें ।

  2. 2

    तब तक दोनों दालों को धोकर 30 घंटा तक भीगो कर रख दें। कुकर में दाल, नमक, हल्दी और सब्जियाँ काट कर 3-4 कप पानी डालकर गैस पर मध्यम आँच पर पकने के लिए रख दें। 6-7 सीटी लगवा के गैस बंद कर दें।

  3. 3

    भाप निकल जाए तो दाल में ब्लेंडर चला दें। एक पैन में तेल गर्म करें और जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई डाल दें। राई फूटने लगे तो करी पत्ता साबुत लाल मिर्च, मेथी की दाल, हींग डाल कर हिला लें। फिर लाल मिर्च पाउडर डाल कर दाल डाल दें। सभी सूखे मसाले डाल कर उबाल आने दें। पानी की मात्रा अपनी इच्छा अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं।

  4. 4

    जब दाल उबल जाए तो गैस धीमी कर के नींबू या इमली का पेस्ट डाल दें। धनिया पत्ती से गार्निश करें। सांभर तैयार है।

  5. 5

    बड़े की दाल को 5 मिनट तक फेंटे। अब सभी सामग्री डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें।

  6. 6

    अप्पे पैन को गैस पर गर्म करें। तेल लगा कर ग्रीस करें। फिर आँच बिल्कुल धीमी कर के उड़द दाल का पेस्ट प्रत्येक साँचे में डालें। ढक्कन से ढक कर 4-5 मिनट या सुनहरा होने तक सेकें।

  7. 7

    फिर लकड़ी की स्टिक से उसको पलट दें। ढक्कन से ढक कर दूसरी तरफ से भी सुनहरा होने तक सिकने दें।

  8. 8

    जब दोनों तरफ़ से अच्छे से सिक जाए तो पैन से निकाल लें।

  9. 9

    सर्विंग प्लेट में बड़े रखें और ऊपर से गर्म सांभर डाल कर सर्व करें।

प्रतिक्रियाएं

कुकस्नैपस

आपको यह रेसिपी कैसे लगी? कुकस्नेप भेजकर अपनी प्रतिक्रिया दें !

कैमरा का एक हैंडमेड कार्टून और तवे से उभरते हुए सितारों के साथ एक फ्राइंग पैन है

कमैंट्स

द्वारा लिखी

Vimmi Bhatia
Vimmi Bhatia @Vimmi2708
पर
Ahmedabad
My you tube channel : https://www.youtube.com/channel/UCSNFbL42hdtAraSQ5iQQN-g My fb page : https://www.facebook.com/Vimmis-kitchen-839746622855793/ Join my Facebook group : https://www.facebook.com/groups/665249183685141/?ref=share Please like our restaurant page https://www.facebook.com/dhaba.cafe.motera/
और पढ़ें